Uncategorizedरायपुरविधानसभा सत्र

छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कब से कब तक जानिए…अब तक विधायकों ने लगाए हैं कितने प्रश्‍न, 26 दिन में होगी 20 बैठक

रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो चुकी है। सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। इसी दौरान प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी।सरकार की तरफ से सदन में सबसे पहले मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय सदस्‍यों के सवालों का सामना करेंगे। 6 फरवरी को पहली बार सदन में प्रश्‍नकाल होगा। प्रश्‍नों की शुरुआत मुख्‍यमंत्री साय के विभागों से होगी। दूसरे दिन 7 फरवरी को डिप्‍टी सीएम अरुण साव और 8 फरवरी को दूसरे डिप्‍टी सीएम विजय शर्मा सवालों का सामना करेंगे।: छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की अधिसूचना जारी हो चुकी है। सत्र 5 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा। इसी दौरान प्रदेश की विष्‍णुदेव साय सरकार अपना पहला बजट पेश करेगी।: रायपुर। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्‍यपाल के अभिभाषण से होगी। सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल विश्व भूषण हरिचंदन सदन को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे सदन के माध्‍यम से प्रदेश को प्रदेश सरकार की भावी कार्ययोजना से परिचित कराएंगे। पहले दिन राज्‍यपाल के अभिभाषण के बाद सदन की कार्यवाही स्‍थगित कर दी जाएग। छत्‍तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कुल 26 दिन चलेगा। इस दौरान सदन की कुल 20 बैठके होंगी। 6 फरवरी प्रश्‍नकाल शुरू होगा। प्रदेश की नई विष्‍णुदेव साय सरकार 6 फरवरी को पहली बार सदन में सदस्‍यों के प्रश्‍नों का सामना करेगी। बजट सत्र के लिए सदस्‍यों (विधायक) ने प्रश्‍न लगाना शुरू कर दिया है। अब तक 368 प्रश्‍नों की सूचना विधानसभा सचिवालय को प्राप्‍त हो चुकी है। चूंकि यह नई विधानसभा का पहला सत्र है इस वजह से प्रश्‍नों की रफ्तार और संख्‍या कम है। विधानसभा सचिवालय के अनुसार सदस्य ऑन लाइन और ऑफ लाइन दोनों ही तरह से अपने प्रश्‍न विधानसभा सचिवालय को भेज सकते हैं।
जानिए…कब पेश हो सकता है वित्‍तीय वर्ष 2024-25 का बजट

छत्‍तीसगढ़ का वित्‍तीय वर्ष 2024-25 का बजट कब पेश होगा यह अभी तय नहीं है। लेकिन सरकार के सूत्रों के अनुसार बजट 9 फरवरी को पेश किया जा सकता है। इससे एक दिन पहले 8 फरवरी को राज्‍य का आर्थिक सर्वेक्षण सदन में पेश किया जा सकता है। इस बार विधानसभा में राज्‍य के वित्‍त मंत्री ओपी चौधरी बजट पेश करेंगे। यह चौधरी का पहला बजट होगा। राज्‍य की मौजूदा विष्‍णुदेव साय सरकार दिसंबर में एक अनुपूरक बजट पेश कर चुकी है। इसे मुख्‍यमंत्री विष्‍णुदेव साय ने पेश किया था।

Related Articles

Latest