पत्थलगांव

जल जीवन मिशन अंतर्गत चार दिवसीय प्रशिक्षण का समापन किया गया,,एसडीओ एक्का ने दी महत्वपूर्ण जानकारी,,

मनोज अग्रवाल,पत्थलगाँव।दिन शुक्रवार दिनांक 12 जनवरी 2024 को जल जीवन मिशन के तहत चार दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड जशपुर एवं एसीई रांची के समन्वय में आयोजित की गई जिसमें पत्थलगांव विकासखंड के विभिन्न पंचायत से आए हुए सरपंच उपसरपंच पंच ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य मितानिन एवं अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया जिसमें प्रतिभागियों को प्रशिक्षण के द्वारा जल जीवन मिशन के उद्देश्य आवश्यकता एवं महत्व के साथ जल गुणवत्ता रखरखाव एवं संचालन पंचायती राज 15वीं वित्त, गंदे जल, प्रबंधन वर्षा जल संरक्षण, vwsc के सदस्यों का कार्य एवं दायित्व के साथ अन्य विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम क्षणों में पत्थलगांव विकास खंड के सहायक अभियंता बसंत कुमार एक्का जी के द्वारा सर्टिफिकेट वितरण कर सम्मानित किया गया

प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित प्रशिक्षक महेश अग्रवाल, अनिल कुमार सिंह प्रभात कुमार मुकेश कुमार धर्मेंद्र कुमार एस ए प्रतिनिधि भूपेंद्र कुमार यादव एवं कंप्यूटर ऑपरेटर राज फिरण चौहान अमीषा विश्वकर्मा एवं अनुभा क्रेरकेट्टा की उपस्थिति रही।

Related Articles

Latest