Uncategorizedपत्थलगांवसामाजिक

स्वामी आत्मानंद स्कूल पत्थलगांव में धूम धाम से मनाया गया एनुअल फंक्शन,,

मनोजअग्रवाल
पत्थलगांव
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में आज एनुअल डे सेलिब्रेशन के साथ विवेकानंद जयंती भी मनाई गई विवेकानंद जयंती के मौके पर आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम व हिंदी माध्यम स्कूल के बच्चों द्वारा एनुअल डे भी सेलिब्रेट किया गया। आज इस मौके पर अनिल मित्तल के मुख्य अतिथि व मुरारी लाल अग्रवाल के अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रदीप गुप्ता ,रामनिवास जिंदल, राम अवतार अग्रवाल, रेनू विश्वास विशिष्ट अतिथि के रूप में मंचासीन रहे ।सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित किया गया सभी अतिथियों का आत्मानंद स्कूल की प्रिंसिपल तनु सिंह ठाकुर द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर व बैच लगाकर सम्मानित किया गया ।अतिथियों द्वारा विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए थे जिसका अवलोकन मंचासीन अतिथियों द्वारा किया गया एवं व्यंजनों का लुप्त भी उठाया गया अतिथियों ने बच्चों के द्वारा बनाए गए व्यंजनों की जमकर सराहना की इस एनुअल डे के मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुरारी लाल अग्रवाल ने कहा कि स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए जिनकी जितनी सराहना की जावे उतनी कम है।आज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती भी है स्वामी विवेकानंद जी ने पूरे देश में एक आदर्श का काम किया उनके बताए रास्तों पर आज हमारे युवा पीढ़ी को भी चलना चाहिए एवं हमारे देश ही नहीं पूरे विश्व में भी अपनी अलग पहचान बनाना चाहिए आज के बच्चे कल के भविष्य हैं हमें इस बात को लेकर आगे बढ़ना चाहिए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनिल मित्तल ने कहा कि मोदी जी के सपना कि देश फिर से विश्व के प्रथम कतार में योग गुरु के नक्शे पर हमें स्थापित करना है जिसका आज हमें संकल्प लेना चाहिए। स्कूल की प्रिंसिपल तनु ठाकुर ने बताया कि हमारी एक ही कैंपस में अंग्रेजी माध्यम व हिंदी माध्यम की कक्षाएं संचालित हो रही है जो दो पारियों में लगाई जा रही है यदि विद्यालय में आठ अतिरिक्त कमरे बना दिए जाते तो हिंदी अंग्रेजी दोनों माध्यम की कक्षाएं एक साथ संचालित की जा सकती थी कार्यक्रम में बच्चों द्वारा एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किए गए जहां दर्शकों ने जमकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुफ्त उठाते हुए तालियां बजाई नन्हे मुन्ने आत्मानंद स्कूल के बच्चे विवेकानंद बिरसा मुंडा महात्मा गांधी जैसे अनेक महापुरुषों का सजीव चित्रण पेश कर सभी का मन मोह लिया ।सांस्कृतिक कार्यक्रमों में महानदी हाउस मराठी ग्रुप के दिशा रोहिल्ला एंड ग्रुप ने “लावनी ” मराठी सॉन्ग पार खूब तालियां बटोरी एवम अरपा हाउस गुजराती ग्रुप ,इंद्रावती हाउस पंजाबी ग्रुप ,शिवनाथ हाउस छत्तीसगढ़ ग्रुप में एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश किया जहां शिवनाथ हाउस के छत्तीसगढ़ी ग्रुप ने “मुंगड़ा मुंगड़ा गा राजा “के बोल ने सबको ताली बजाने ने पर मजबूर कर दिया एवं शिवनाथ ग्रुप ने पहला स्थान पाकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बाजी मारी वहीं दूसरे स्थान पर महानदी ग्रुप के मराठी ग्रुप ने बाजी मारी ।आज के एनुअल डे सेलिब्रेशन कार्यक्रम में विजय त्रिपाठी ,जितेंद्र गुप्ता, राजेश अग्रवाल ,मुकेश अग्रवाल पत्रकार सहित अन्य नागरिक पत्रकार गण, बीओ धनीराम भगत ,एबीओ, चंद्रासर ,अनिल श्रीवास्तव सहित स्कूल के सभी स्टाफ अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।ज्ञात हो कि आत्मनानंद स्कूल पिछली भूपेश बघेल सरकार योजना की काफी सफल योजना रही है जिससे बच्चे इंग्लिश माध्यम से प्राइवेट स्कूलों की तरह ही पढ़ाई कर रहे है। अभिभावक शेखर रोहिल्ला ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों की तरह ही यहां आज अन्नूवल फंक्शन करवाया गया जो काफी उत्साह पूर्ण रहा एवम बच्चो सहित अभिभावकों में भी काफी उत्साह का माहोल देखने को मिला।

Related Articles

Latest