Uncategorized

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Chief Minister Vishnu Dev Sai) राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित निजी होटल में छत्तीसगढ़ प्रदेश राइस मिलर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में शामिल हुए, जहां मिलर्स एसोसिएशन ने विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी. इस दौरान मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मुख्यमंत्री साय का ड्रायफ्रूट की माला, साफा और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया.

कार्यक्रम के दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष योगेश अग्रवाल ने राईस मिलर्स की परेशानियों से सीएम को अवगत करवाते हुए कहा कि, राज्य के सभी 33 जिलों में ढाई हजार राइस मिलर्स हैं जिन्हें न तो पिछले 4 सालों से पैसा नहीं मिला है और बैंक की गारंटी नहीं मिली है. इसमें हम शासन का ध्यानाकर्षण चाहते है, उन्होंने कहा कि, आज राइस मिलर्स पीड़ित है. पिछले बार हमारी शिकायत सुनने वाला भी कोई नही था, आज हम आप तक हमारी बात कह रहे हैं. इस दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन ने अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री साय को ज्ञापन भी सौंपा.

राइस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री साय को इन मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

  • पिछले 4 सालों से अधिकारियों द्वारा रोका गया कस्टम मिलिंग भुगतान रिलीज किया जाए.
  • केंद्र सरकार द्वारा मंडी शुल्क घटाकर 1.5% कर दिया गया है इसका परीक्षण कराया जाए, मध्यप्रदेश की तरह ही छत्तीसगढ़ में भी मंडी शुल्क 1% किया जाए.
  • राइस मिलर्स का स्वयं का कार्यालय हो, इसके लिए जमीन आवंटित करें। चावल भवन रायपुर में बनना चाहिए इसके लिए जमीन पर स्वीकृति प्रदान करें.

मुख्यमंत्री साय ने अभिनंदन समारोह के दौरान राइस मिलर्स एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया, वहीं उन्होंने छत्तीसगढ़ में चवाल उत्पादन और निर्यात की स्थिति को लेकर कहा कि, छत्तीसगढ़ में धान का उत्पादन तेजी से बढ़ रहा है, चावल निर्यातक के रूप में यहां की पहचान होने लगी है, एयर कनेक्टिविटी, रेल संचालन भी बेहतर हो रहा है. उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग की जिम्मेदारी मेरे पास है. आने वाले दिनों में हम परिवहन के क्षेत्र में हम नए आयाम स्थापित करेंगे, मिलर्स और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है कि यहां का चावल सेंट्रल पुल में तेजी से जमा करवाया जा सके, एफसीआई में चावल जमा कराने की तिथि 1 जनवरी 2024 से शुरू हो जाएगी आप सभी मिलर्स तैयारी रखें.

छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने-आने वालों का खर्च उठाएगी छत्तीसगढ़ सरकार – मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

इस दौरान मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि 25 जनवरी से 25 मार्च तक छत्तीसगढ़ के लोगों के अयोध्या जाने – आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी, इसके साथ ही प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन के सभी लोगों को भी अयोध्या जाने आने का खर्च छत्तीसगढ़ सरकार उठायेगी, पुरे प्रदेश की जनता अयोध्या पहुंच कर राम भगवान के दर्शन कर सकेंगे.

बता दें कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन  द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, सांसद सुनील सोनी, विधायक संपत अग्रवाल भी मौजूद रहे. 

आयुर्वेदिक तरीकों से घुटनों के दर्द का इलाजजोड़ों के दर्द का सही इलाज, हकीम जी के प्राकृतिक नुस्खों सेPipl Bharat|Sponsoredऔर पढ़ें

घुटने के दर्द का सटीक इलाजजोड़ों के दर्द से राहत पाने के लिए इस्तेमाल कीजिए ये नुस्खेPipl Bharat|Sponsoredऔर पढ़ें

घुटनों के दर्द की समस्या? 15 दिनों में अलविदा कहोकॉल पर निःशुल्क आयुर्वेदिक विशेषज्ञ परामर्श। यहां बुक करेंsheopals pain oil|Sponsoredयहाँ क्लिक करें

घुटनों के दर्द का रामबाण इलाज आज ही घर ले आएं।कॉल पर निःशुल्क आयुर्वेदिक विशेषज्ञ परामर्श। यहां बुक करेंsheopals pain oil|Sponsoredयहाँ क्लिक करें

Malaika Arora ने अपनी दूसरी शादी को लेकर दिया ऐसा जवाब, शो पर सुनते रह गए लोग …

ट्रेंडिंग

Malaika Arora ने अपनी दूसरी शादी को लेकर दिया ऐसा जवाब, शो पर सुनते रह गए लोग …

Today | 13 mins ago

शिक्षाकर्मी भर्ती मामला : फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले 11 शिक्षक पाए गए दोषी, मजिस्ट्रेट ने सुनाई 3-3 साल की सजा

छत्तीसगढ़

शिक्षाकर्मी भर्ती मामला : फर्जी प्रमाण पत्र के सहारे नौकरी करने वाले 11 शिक्षक पाए गए दोषी, मजिस्ट्रेट ने सुनाई 3-3 साल की सजा

Today | 14 mins ago

मेधावी छात्र अलंकरण समारोह : CM साय ने छात्रों को किया सम्मानित, बोले- अच्छी शिक्षा से किया जा सकता है अच्छे और बुरे का चयन

छत्तीसगढ़

मेधावी छात्र अलंकरण समारोह : CM साय ने छात्रों को किया सम्मानित, बोले- अच्छी शिक्षा से किया जा सकता है अच्छे और बुरे का चयन

Today | 15 mins ago

MP सड़क हादसे में चार मौतः ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिला समेत एक पुरुष ने मौके पर तोड़ा दम

मध्यप्रदेश

MP सड़क हादसे में चार मौतः ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, 3 महिला समेत एक पुरुष ने मौके पर तोड़ा दम

Today | 19 mins ago

राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने-अपने क्षेत्र पहुंचे विधायक, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

मध्यप्रदेश

राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अपने-अपने क्षेत्र पहुंचे विधायक, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Today | 26 mins ago

दुनिया में कहा चलता है सबसे तेज INTERNET, जानिये

Related Articles

Latest