राजनीति

छत्तीसगढ़ में मंत्रियों को विभाग आबंटित किया गया ,देखिए पूरी सूची,अरुण साव को पीडब्ल्यूडी, पीएचई,एवम नगरीय प्रशासन,,,,

रायपुर,29 दिसंबर 2023/ छत्तीसगढ़ मंत्री-परिषद के मध्य आज विभागों का बंटवारा किए जाने की अधिसूचना छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई है, जो इस प्रकार है –  

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय-सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्यिक कर (आबकारी), परिवहन एवं अन्य विभाग (जो किसी मंत्री को आबंटित नहीं हुआ हो)।  
    
उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव- लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, विधि और विधायी कार्य एवं नगरीय प्रशासन विभाग।
 
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा-गृह एवं जेल, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग।   

मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल-स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन एवं सांस्कृति विभाग। 

Related Articles

Latest