अग्रसेन चौक में पूजा अर्चना के बाद ,ध्वजा यात्रा निकालकर अग्रसेन भवन पहुचकर ,अग्रसेन जयंती का भव्य शुभारंभ हुआ

पत्थलगांव।पत्थलगांव में निर्मित अग्रसेन चौक पर अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल ,नवयुवक समिति अध्यक्ष हैप्पी गर्ग एवं भारी संख्या में पहुचे अगरबन्धु एवं अगरमहिलायो द्वारा भगवान अग्रसेन जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विधि विधान से पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात भगवान अग्रसेन जी की आरती के साथ भगवान अग्रसेन जी का जय घोष के साथ ध्वजा यात्रा जो अग्रसेन चौक से बाजे गाजे के साथ भारी अग्र बंधु की उपस्थिति मेंअग्रसेन चौक से निकलकर अग्रसेन भवन पहुंची जहां अग्रसेन जयंती का अग्रवाल सभा अध्यक्ष मदन लाल अग्रवाल संरक्षक पवन अग्रवाल द्वारा फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया एवं आज से ही अग्रसेन जयंती में होने वाली विभिन्न सांस्कृतिक, खेलकूद एवं प्रतियोगिताओं का शुभारंभ किया गया। सर्वप्रथम आज की प्रतियोगिता का शुभारंभ मीठा बनाओ प्रतियोगिता से किया गया है ।

आज के अग्रसेन जयंती शुभारंभ के मौके पर पत्थलगांव अग्रवाल समाज के महिलाएं, पुरुष ,बच्चे काफी उत्साह के साथ एक ही कलर के परिधान पहने नजर आए। पूरा नगर अग्रसेन भगवान की जय के नारों के साथ गुंजायमान होता रहा।
अग्रसेन जयंती मनाने हेतु नगर का हृदय स्थल चौक खूबसूरत ढंग से सजाया गया है जहां अग्रसेन जी के ध्वज लहरा रहे हैं।पूरा अग्रसेन चौक रंगीन झालरों से भव्य एवं अलौकिक रूप से सजाया गया है जिसकी छटा देखते ही बन रही है।

अग्रवंशजो के भगवान अग्रसेन जी की शहर में जयंती मनाने की अग्रवाल नवयुवक समिती द्वारा तैयारियों को अंतिम चरण पर पहुंचा दिया है। अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मदनलाल अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन भवन में स्थापित भगवान अग्रसेन की मूर्ति के समक्ष आरती के पश्चात अग्रवाल नवयुवक समिती द्वारा अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमो की शुरूआत अभी कर दी , जो दिन शनिवार 7 अक्टूबर से शुरू होकर 15 अक्टूबर अग्रसेन जयंतीतक लगातार चलते रहेगी। उनका कहना था कि अग्रवाल नवयुवक समिती द्वारा इस बार जयंती मनाने की व्यापक तैयारियां कर ली है। बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्गो तक के लिए अनेक सांस्कृतिक एवं प्रतियोगितायें रखी गयी है। महिलाये जहा रस्सा खींच, पंजा लडाओ, गुपचुप खाओ, मीठा बनाओ जैसी प्रतियोगिताओ मे भाग लेकर अपना दम खम दिखायेंगी, वही नौनिहाल ट्राई सायकल, फैंसी ड्रेसी, जलेबी दौड, रंग सकते है।

भरो जैसे कार्यक्रम मे अपना मन बहला सकेंगे। उन्होने बताया कि युवको के लिए बेहद रोमांचित करने वाला आई.पी.एल की तर्ज पर क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित करायी जा रही है, जिसमे 14 टीम में भाग लेने वाले खिलाड़ीयों की बोली लगकर उनका चयन किया जायेगा। वही बुजुर्ग अपने हुनर का प्रदर्शन शीप, ताश 29 जैसी प्रतियोगिताओ मे भाग लेकर दिखा सकेंगे।



