Uncategorizedपत्थलगांवशिक्षा

सीए फाइनल परीक्षा में पत्थलगांव के अग्रवाल समाज के दो बच्चों ने सफलता हासिल की,

मनोज अग्रवाल बिट्टू ,पत्थलगांव।सीए मई सेशन 2023 सेशन मे पत्थलगांव के तन्नू अग्रवाल एवं दिवाकर अग्रवाल ने कड़ी मेहनत और लगन के चलते इस परीक्षा में सफलता हासिल की। बतचितके दौरान तन्नू अग्रवाल ने बताया कि सफलता हासिल करने के लिए उन्होंने किसी भी शॉर्टकट का सहारा नहीं लिया। उन्होंने कहा इस परीक्षा को पास करने के लिए अनुशासन सबसे अहम भूमिका निभाता है। इसके साथ ही अध्ययन में निरंतरता ही आगे बढ़ने में और सफलता प्राप्त करने की एकमात्र कुंजी है। इसके साथ उन्होंने सीए की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सलाह देते हुए कहा कि आपको इसकी परीक्षा के लिए पहले से ही तैयारी करनी चाहिए न कि अंतिम क्षणों में तैयारी करनी चाहिए, उन्होंने सलाह देते हुए कहा की आप एक साथ पुरे सिलेबस का अध्ययन नहीं कर सकते

अग्रवाल समाज की बेटी तन्नु अग्रवाल जो सुनील अग्रवाल नेशनल ऑटो के संचालकएवं वरिष्ठ भाजपा नेता की सुपुत्री है जिनकी स्कूली शिक्षा पत्थलगांव के जोगपाल स्कूल से हुई उसके बाद अपनी आगे की पढ़ाई के लिए रायपुर चली गई थी जहाँ से अपनी मेहनत और अपनी मम्मी पापा और बड़े ताऊ जयप्रकाश अग्रवाल के बताए रास्ते पर सीए की पढ़ाई पूरी की है। तन्नू अग्रवाल के सीए बनने पर परिवार जनों में काफी खुशी का माहौल है। एवं बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।वही दिवाकर अग्रवाल ,रूपेश अग्रवाल कोतबा वाले के सुपुत्र है जिनकी प्रारम्भिक शिक्षा भी पत्थलगांव में ही हुइसके बाद वे भी रायपुर में रहकर ca की तैयारी में लग गए एवं कड़ी मेहनत और सीनियर सीए राजेशगोलछा, ललितजैन के मार्गदर्शन में पढ़ाई की जिसके परिणाम स्वरूप आज सफलता हाथ लगी ।

दिवाकर अग्रवाल

Related Articles

Latest