पत्थलगांवराजनीति

कांग्रेस का पत्थलगांव विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन हुआ

पत्थलगांव।पत्थलगांवमें कांग्रेस का विधानसभा स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय धर्मशाला  में किया गया। इसमें कांग्रेस के जोन प्रभारी, सेक्टर प्रभारी, जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी व बुथ प्रभारी प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। शिविर में केबिनेट मंत्री दर्जा एवं क्षेत्रीय विधायक रामपुकार सिंह, मास्टर ट्रेनर्स में  अनिल सिंह चौहान बिलासपुर,गजेन्द्र कौशिक कोरवा, मनी वैष्णव रायपुर,कृष्णामरकामधमतरी,आरिफ खान भिलाई शामिल हुए।

  शिविर में प्रशिक्षकों ने कांग्रेस संगठन द्वारा तैयार की गई रणनीति को साझा किया।इस प्रशिक्षण शिविर का शीर्षक “है तैयार हम ” रखा गया है इस शिविर में आगामी चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को सभी  विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सोशल मीडिया, मैनेजमेंट, प्रचार प्रसार, चुनावी रणनीति, और विरोधियों को घेरने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।प्रशिक्षण देने आये प्रशिक्षकों ने महात्मा गांधी के आजादी की लड़ाई से लेकर,देश के पुर्व प्रधानमंत्री  नेहरू ,इंदिरा , राजीव गाँधी के देश निर्माण की जानकारी विस्तार से दी ।और भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है भाजपा ने देश की जनता को गुमराह कर सत्ता हथियाई है ।प्रशिक्षण शिविर को वर्चुअल जुड़कर पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने भी मार्गदर्शन दिये एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी वर्चुअल जुड़कर सभी प्रशिक्षाथियो मे जोश खरोश भरा एवम कहा किआगामी चुनाव की जिम्मेदारी अपने कंधों में ले ले सभी एवम एकजुट होकर हमे चुनावी मैदान में उतरना है।एवं पुनः हमे कांग्रेस की सरकार बनाना है।

 पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने कहा  राहुल गाँधी कहते हैं डरो मत भाजपा के नफरत के बाजार में कांग्रेस को मोहब्बत की दुकान खोलते रहना चाहिए भाजपा के पास कोई स्थानीय मुद्दा नहीं रहा। इसलिए वे इस बार भी सोशल मीडिया पर झूठ का सहारा लेने वाले हैं। लेकिन कांग्रेस सच के साथ सोशल मीडिया पर काम करेगी। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की जोश और धरातल पर किए गए कामों को देखकर भाजपा के स्थानीय नेता इस बार भी उम्मीद खो चुके हैं। इसलिए छत्तीसगढ़ में कांग्रेस से मुकाबले के लिए भाजप  को ई मुद्दा नहीं मिल रहा है भाजपा छत्तीसगढ़ में मुद्दा विहीन हो चुकी है भुपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बननी तय है छत्तीसगढ़ की जनता कांग्रेस की नीतियों से खुश है और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भारी बहुमत से व्होट मिलेगा इसीलिए लोग कहते ,भूपेश है तो भरोसा है, प्रशिक्षण शिविर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज सागर,कांग्रेसके पूर्व जिला अध्यक्ष पवन अग्रवाल,प्रदेश महामंत्री आरती सिंह,महिला कांग्रेस अध्यक्ष रत्ना पैंकरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हरगोविंद अग्रवाल बागबहार कोतबा ब्लॉक अध्यक्ष पुनम पैकरा, ,जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह सिदार ,कुलविंदर सिंह भाटिया कांसाबेल ब्लॉक अध्यक्ष पुनम गुप्ता पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्षा उर्वशी सिंह ,कोतबा नगर पंचायत अध्यक्ष विरेंद्र एक्का, उपाध्यक्ष सुमित शर्मा,मंडी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, ब्लॉक काँग्रेस कोषाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल, रवि जायसवाल,कांसाबेल से बीडीसी रवि शर्मा,कुलवंत भाटिया,रामभगत अग्रवाल,रंजीत यादव,सहित कांग्रेस के सभी जोन,सेक्टर, बूथ एवं विभिन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए,एवं प्रशिक्षण प्राप्त कर आगामी चुनाव में पूरे जोश से काम करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Latest