जनसंपर्कधार्मिकपत्थलगांव

रथयात्रा में शामिल हुए विधायक रामपुकार सिंह,महाप्रभु से मांगा आशीर्वाद,,

पत्थलगांव।महाप्रभु श्री जगन्नाथ स्वामी जी के रथ यात्रा उत्सव की आयोजन 26 जून 2023 दिन रविवार को शिव मंदिर प्रगण ग्राम पंचायत तिलडेगा मे की गई ।जिसमें परम आदणीय विधायक श्री राम पुकार सिह ठाकुर जी कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त साथ में ब्लाक अध्यक्ष हर गोबिन्द अग्रवाल और मनोज अग्रवाल बिट्टू ,धमेन्द्र साहू ने पहुंचकर भगवान महाप्रभु रथ पर विराजमान जी की दर्शन कर पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और विकास के लिये आशीर्वाद मांगा एवं इस भव्य रथयात्रा के लिए समस्त ग्राम वासियों को बधाई और धन्यवाद दिया ।

जमरगी डीह एवम तिलडेगा के रथ नाचा पार्टियों ने मनमोहकप्रस्तुति दी जिसमे पुरुस्कार वितरण श्री सिह जी हाथों किया गया।
इस दौरान सरपंच इंदु घनश्याम, उपसरपंच पूनम अम्बष्ठ एवं पंचगण गौटिया दखल साय,ग्राम पटेल, बैगा ठक्कर साय एंंव गणमान्य नागरिक महिलाएं, बच्चे कीर्तन मंडली आसपास के ग्राम वासी शामिल रहे। रथ मेले में काफी संख्या में कपड़ा दुकान ,मनिहारी ,मिठाई खेल खिलोने की दुकानें मेले की शोभा बढ़ा रही थी

।इस मौके पट ब्लाक अध्यक्ष हरगोविंद अग्रयाल ने कहा कि तिलडेगा वासियो से हमारे सम्माननीय विधायक का आत्मीय लगाव रहा है, इसीलिए वो यहाँ के हर छोटे-बड़े कार्यक्रम में सूचना मिलते ही आते रहे है।इस मौके पर श्री सिंह एवं आये हुए अतिथियों का ग्रामवासियो ने भव्य स्वागत किया। एवम उपसरपंच पूनम ने आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Latest