
पत्थलगांव।कुमारी साक्षी यादव पिता संतोष यादव नगर पंचायत कर्मचारी मां सरस्वती यादव पिछले कोरोना काल 2021से 2 साल तक श्रीमती सुमन अग्रवाल से निशुल्क शिक्षा ले रही थी इस वर्ष उन्होंने प्रयास एवं संकल्प की परीक्षा दी जिसमें 70 में 46 नंबर लाकर संकल्प स्कूल कुनकुरी के लिए पात्र हुई कुमारी साक्षी यादव ने बताया कि पिछले 2 वर्षों से मैडम सुमन अग्रवाल द्वारा उन्हें सभी विषयों की सुक्ष्म जानकारी दी जा रही थी इंग्लिश ग्रामर जीके सामान्य ज्ञान गणित सभी विषयों की अच्छी जानकारी मिलने पर एवं सुमन मैडम द्वारा पढ़ाई-लिखई से संबंधित सामाग्री काफी पेन पुस्तक एवं विभिन्न सामाग्री भी दी गई इसके अलावा स्कूल के शिक्षक पुष्पराज भोये द्वारा प्रति रविवार को अलग से एस्ट्रा क्लास दी गई जिससे परीक्षा में सवालों को हल करने में कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ा और उनका चयन संकल्प स्कूल में होने से पहले उन्होंने जशपुर में इसके लिए इंटरव्यू भी दिया जिसमें इनका चयन कुनकुरी संकल्प स्कूल में हुआ संकल्प स्कूल में चयन होने से परिवार में खुशी का माहौल आपको बता दें कि अग्रवाल सभा की सदस्य श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कोरोना काल 2021 में पुरानी बस्ती प्रेम नगर ढोड़ी टिकरा चिंडरा पारा के बच्चों को निशुल्क शिक्षा देना प्रारंभ किया था।विदित हो कि श्रीमती सुमन अग्रवाल गरीब तबके के बच्चो को निःशुल्क शिक्षा एवं बेहतर भविष्य के लिए मार्गदर्शन करतिरहि है।



