धार्मिकपत्थलगांव

प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के भाई बहनों ने पुरानी बस्ती स्थित एक अन्य तालाब की साफ सफाई लगातार दूसरे हफ्ते की

पत्थलगांव।
रविवार की सुबह सबेरे प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय के भाई बहनों ने पुरानी बस्ती में स्थित एक अन्य तालाब की साफ सफाई की सभी ने फावड़ा और घमेले से कचडो को इकट्ठा कर फेंका एवं पूरे तालाब परिसर के झुरमुट की साफ सफाई की आज के इस जल जीवन संरक्षण कार्यक्रम में पत्थलगांव में बीते 37, वर्षों से स्वास्थ्य सेवा दे रहे डॉक्टर पी सुथार, के साथ एसडीएम रामशिला लाल एवं नगरपंचायत के सफ़ाई कर्मचारी मौजूद रहे


प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय संस्थान की बहनों के द्वारा एक अन्य पुरानी बस्ती के तालाब में साफ़ सफाई का अभियान चलाया आपको बता दे कि ये लगातार दूसरा हफ्ता है जब प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय संस्थान की भाई बहनों के द्वारा कार्य किया जा रहा है। पत्थलगांव क्षेत्र में जल संरक्षण की दिशा में इसे सकारात्मक पहल कहा जा सकता है। हालांकि सिर्फ साफ सफाई से पत्थलगांव क्षेत्र में विलुप्ति के कगार में आ चुके तालाबो के सरंक्षण की बेहद आवश्यकता है। अधिकांश तालाब स्थानीय प्रशासन एव स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता की वजह से अतिक्रमण की भेंट चढ़ चुके है। जल और प्रकृति के संरक्षण के प्रति लोगों में सामूहिक चेतना पैदा करके ही जल संरक्षण के लिए बेहतर कार्य कर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
इसी लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरी विश्व विद्यालय की नीलू बहन ने कहा कि ये बेहद जरूरी है कि सभी जल संरक्षण पे ध्यान दे और पानी को बचाए साथ ही सभी तालाबो की साफ सफाई में अपनी उपस्थिति देते हुए अन्य लोगो से भी इस अभियान से जुड़कर कार्य करने की बात कही तभी हम अच्छा पर्यावरण बनने में मदद मिलेगी नीलू बहन ने कहा कि हमारे सभी संस्थान एक साथ मिलकर पूरे भारत में जल जन अभियान एवं नशा मुक्त अभियान जैसे बड़े अभियान का सफल आयोजन कर रही है।इसी क्रम में पत्थलगांव क्षेत्र के सभी जल स्त्रोत और तालाबो की साफ सफाई अभियान उनके द्वारा प्रत्येक रविवार को चलाया जायेगा। जिसमे सभी शहर वासियों से भी इस अभियान से जुडकर कार्य करने की अपील की है।
डॉक्टर पी सुथार ने ने कहा अब हम सभी देश वासियों को पर्यावरण की बेशकीमती जल जीवन संरक्षण की तरफ ध्यान देने की सख्त जरूरत है। तभी हम अपने आने वाले कल की बेहतर भविष्य देश के सामने रखने में सफल हो सकेंगे सभी लोगो के साठी जन प्रतिनिधि एवं प्रशासन को तालाबो के सौंदर्यीकरण में आगे बढ़ना चाहिए स्वछता का संदेश दे थोड़ा थोड़ा ही सही मिलजुल कर किये प्रयास से जरूर सफलता मिलेंगी आइए जल संरक्षण और स्वच्छता में अपनी भागीदारी दे अपने देश को स्वछता और जल जीवन संरक्षण में साथ निभाये। जिम्मेदार बने आने वाले कल के बेहतर भविष्य के लिए अपना योगदान दे
एसडीएम रामशिला लाल ने ब्रम्हाकुमारी विश्व विद्यालय के भाई बहनों के द्वारा जल जीवन संरक्षण के लियेकिया जा रहा कार्य बेहद तारीफ के काबिल है। इनसे सीखने की जरूरत है। कि घरों से निकल कर कैसे जल जीवन संरक्षण के लिए अपना समय देकर देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी को समझ रहे है। आने वाले दिनों में तालाबो के बेहतर रखरखाव के लिए कार्य योजना बनाने जनप्रतिनिधि, स्थानीय नागरिकों के साथ बैठक करेंगे।

Related Articles

Latest