केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) तथा IIT मद्रास के सहयोग से iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) मोबाइल ऐप और वेब एप्लीकेशन तैयार किया हैजिसकाप्रशिक्षण(स्वास्थ्य विभाग) दिया गया,

मनोज अग्रवाल,
अंबिकापुर 22 मई 2023- देशभर में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं के वास्तविक कारणों का विश्लेषण कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय करने तथा दुर्घटनाओं में नियंत्रण के लिये केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने राष्ट्रीय सूचना केंद्र (NIC) तथा IIT मद्रास के सहयोग से iRAD (एकीकृत सड़क दुर्घटना डाटाबेस) मोबाइल ऐप और वेब एप्लीकेशन तैयार किया है।
इस एप्लीकेशन पर अपलोड किये गए डाटा संबंधित (पुलिस, परिवहन, हाईवे तथा स्वास्थ्य ) विभागों के माध्यम से सड़क सुरक्षा की भावी कार्य योजनाओं के लिये अत्यंत उपयोगी होंगे। प्रदेश के विभिन्न मार्गों में दुर्घटनाओं के सही कारण मालूम होने से आवश्यक सुधारात्मक उपाय किये जाने से दुर्घटनाओं में कमी संभावित है।
इस हेतु छत्तीसगढ़ में जिला अंबिकापुर हेतु श्री संजय शर्मा(AIG) Traffic पुलिस मुख्यालय रायपुर, NIC के श्री वाय.वी.एस.राव, तथा श्री जियाउर रहमान(DIO सरगुजा) के मार्गदर्शन में integrated Road Accident Database (iRAD) का प्रशिक्षण नियमित अंतराल में आयोजित कराया जाता है। इस तारतम्य में सरगुजा जिले में कार्यरत स्वास्थ्य अधिकारी (BDM) एवं ऑपरेटर्स उपस्थित हुये जिन्हे DRM अधिकारी श्री ताहिर अहमद दानी द्वारा iRAD के बारे में प्रशिक्षण दिया गया जिसमे सड़क दुर्घटनाओं से जुडी विभिन्न प्रकार की जानकारी को एप्प के माध्यम से एकत्र करने तथा इसकी गुणवत्ता को बनाये रखने के बारे में प्रशिक्षित किया गया साथ ही यह भी बताया गया की सड़क दुर्घटनाओं के कारण जानने हेतु परिवहन, हाईवे तथा स्वास्थ्य विभाग को किस प्रकार उक्त सम्बन्ध में रिक्वेस्ट भेज कर जानकारी प्राप्त की जावे जिससे किसी भी दुर्घटना के सभी कारकों की निकट सम्पूर्ण जानकारी से शासन को अवगत कराया जा सके जिससे भविष्य में उक्त क्षेत्र में जरूरी कार्यात्मक सुधार किये जा सकेंगे ।



