Uncategorizedपत्थलगांवशिक्षा

सीबीएससी जोगपाल पब्लिक स्कूल के 10 वीं एवं 12वीं के परिणाम घोषित ,डायरेक्टर ने दी बधाई,,,

पत्थलगांव।आज सी.बी.एस.ई बोर्ड दसवीं का परिणाम घोषित किया गया। जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव के विद्यार्थियों का रिजल्ट सत प्रतिशत रहा।सभी विद्यार्थियों ने अच्छा प्रदर्शन किया ।

विद्यालय में प्रथम स्थान पर शिवांश अग्रवाल 84.8 प्रतिशत (पिता शिव शंकर अग्रवाल ,माता श्रीमती संतोष अग्रवाल )द्वितीय स्थान पर इशांत राठिया 77.4 प्रतिशत (पिता गजानन राठिया माता श्रीमती विनीता राठिया ) तृतीय स्थान पर संस्कृति सिंघल 76 प्रतिशत (पिता मनोज कुमार सिंघल माता श्रीमती सवितासिंघल) रहे ।

विद्यालय के संचालक शरनजीत सिंह भाटिया प्रिंसिपल
जे.मेहर और शिक्षकों ने बच्चों को बधाई दी और उनके लक्ष्य को पाने के लिए शुभकामनाएं दी। इसी तरह सीबीएसई बोर्ड 12वीं के रिजल्ट आज घोषित किए गए। जिसमें जोगपाल पब्लिक स्कूल पत्थलगांव के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किए ।सभी विद्यार्थियों का प्रदर्शन शानदार रहा । स्कूल के टॉपर्स में आदित्य अग्रवाल ने (96.4%)पिता श्री मोनू अग्रवाल, माता श्रीमती रश्मि अग्रवाल प्रथम स्थान पर , चंचला पाठक (83.4%)पिता मनोज पाठक, माता श्रीमती मधु पाठक द्वितीय स्थान पर और राशि अग्रवाल (76.2%)पिता मनोज अग्रवाल, माता श्रीमती संध्या अग्रवाल तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के संचालक, प्रिंसिपल और शिक्षकों ने विद्यार्थियों को बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Latest