Uncategorizedराजनीतिरायपुर

कांग्रेस के 85वे राष्ट्रीय अधिवेशन के लिए रिस्पेशन कमेटी में और नाम जोड़े गए जशपुर जिले की कांग्रेस नेत्री श्रीमती आरती सिंह का भी नाम शामिल,,

मनोज अग्रवाल,पत्थलगांव ।कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति में केंद्रीय संगठन ने 15 नेताओं के नाम और जोड़े हैं। पहली सूची में प्रदेश के 102 नेताओं के नाम थे। इस सूची में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं का नाम छूटने पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रीय महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल से शिकायत की थी।मुख्यमंत्री की आपत्ति के बाद पूर्व विधायक, निगम-मंडल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री के सलाहकारों का नाम सूची में शामिल किया गया है। कांग्रेस का राष्ट्रीय अधिवेशन 24 से 26 फरवरी तक रायपुर में प्रस्तावित है। अधिवेशन की तैयारी को लेकर कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा मंगलवार को रायपुर पहुंच रही हैं। वे राजीव भवन में पदाधिकारियों की बैठक लेंगी।

राष्ट्रीय अधिवेशन की स्वागत समिति में सरकार के सभी मंत्री, सभी कांग्रेस विधायक, सांसद और राज्यसभा सदस्‍यों के साथ प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों को शामिल किया गया था।

इन नेताओं के जुड़े नाम

स्वागत समिति मेें प्रतिमा चंद्राकर, चुन्‍नीलाल साहू, वीरेश ठाकोर, मुख्यमंत्री के सलाहकार विनोद वर्मा, रुचिर गर्ग,श्रीमती आरती सिंह, राजेंद्र तिवारी, प्रेमचंद जायसी, शफी अहमद, सुभाष धुप्पड़, वाणी राव, सुशील आनंद शुक्‍ला, राजेंद्र साहू, सीमा वर्मा, रजनू नेताम का नाम जोड़ा गया है।

Related Articles

Latest