Uncategorized

अग्र समाज के व्यापारियों ने लूट की घटना के मामले में पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा ज्ञापन

पत्थलगांव।पिछले 2 दिन पूर्व अग्र समाज के व्यापारी छत्तीसगढ़ किराना स्टोर के राहुल अग्रवाल के साथ हुई लूट के मामले में आज अग्रवाल सभा पत्थलगांव ने थाना पहुंच जल्द से जल्द आरोपियों के गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस अधीक्षक जशपुर,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस व थाना प्रभारी के नाम ज्ञापन सौंपा..जिस पर थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वस्त किया है कि हम लगातार कोशिश कर रहे है जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी हो जाएगी साथ ही थाना प्रभारी ने पत्थलगांव क्षेत्र की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी से अपील की है कि सभी के सहयोग से पत्थलगांव CCTV कैमरे लग जाये तो इसका लाभ समस्त क्षेत्रवासियों को जरूर होगा।

शहर के सभी कैमरे चिह्नित किए जायेंगे ,सभी प्रतिष्ठानों में कैमरे लगाने की अपील

थाना प्रभारी भाष्कर शर्मा ने बताया की पत्थलगांव  पुलिस विशेष अभियान के तहत शहर में लगे हुए सभी कैमरे चिन्हित करेगी साथ ही सभी महत्वपूर्ण जगहों पर उच्च क्वालिटी व नाइट विजन कैमरे लगाने की अपील की जा रही है । ताकि अगर शहर में कहीं पर भी वारदात होती है। पहले से सीसीटीवी कैमरों की लोकेशन पता होने से सीधा मौके पर जाकर फुटेज देख सके।

Related Articles

Latest