Uncategorizedरायपुर

बिग ब्रेकिंग,, राज्य सरकार ने किया देर रात कई आई ए एस एवं आई पी एस का तबादला,, देखे पूरी सूची

रायपुर । राज्य सरकार ने देर रात कई जिलों के कलेक्टर एवं एसपी के तबादले किए है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी तारक प्रकाश सिन्हा रायगढ़ के नये कलेक्टर,ऋचा प्रकाश चौधरी जांजगीर चांपा की नयी जिलाधीश वहीं पदम सिंह एल्मा बेमेतरा के नए जिलाधीश होगे, धमतरी जिला पंचायत के सीईओ प्रियंका ऋषि महोबिया को गौरेला पेंड्रा मरवाही का नया कलेक्टर बनाया गया है

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार आधी रात के बाद यह प्रशासनिक सर्जरी की। भारतीय प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।देखिए पूरी सूची,

वही बिलासपुर, रायगढ़,नारायणपुर, कोरबा सहित कई जिलों के एसपी भी बदले गए है। रायगढ़ के नए एसपी होंगे सदानंद कुमार, बिलासपुर एसएसपी पारूल माथुर को उप पुलिस महानिरीक्षक एसीबी मुख्यालय रायुपर, कोरबा एसपी संतोष सिंह को बिलासपुर एसपी की जिम्मेदारी दी गयी हैं, वही जीपीएम के तेज तर्रार यू.उदय किरण को कोरबा का एसपी बनाया गया हैं। रायगढ़ एसपी अभिषेक मीणा को राजनांदगांव एसपी और दंतेवाड़ा एएसपी रहे IPS योगेश कुमार पटेल को जीपीएम के एसपी की जिम्मेदारी सौंपी गयी हैं। देखिये किसे कहा मिली नई पदस्थापना….

पुलिस अधीक्षकों की स्थानांतरण सूची

Related Articles

Latest