विधायक ने किया नगर पंचायत के नवीन कार्यालय का लोकार्पण एवं 3 करोड़ के निर्माण कार्य का भूमिपूजन



पत्थलगांव।पत्थलगांव के बहुप्रतीक्षित नवीन नगर पंचायत भवन का लोकार्पण विधायक रामपुकार सिंह के द्वारा किया गया। मौके पर विधायक श्री सिंह को उनके पुरानी बस्ती स्थित निवास स्थल से नृत्य दलों एवं नागरिकों द्वारा पैदल ही नवनिर्मित नगर पंचायत भवन तक गाजे बाजे के साथ लाया गया । ही नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी रोड निर्माण के लिए लगभग 3 करोड रुपए के कार्यों का भी भूमि पूजन किया गया सर्वप्रथम नगर पंचायत मैं पत्थलगांव विधायक रामपुकार सिंह ने नवीन नगर पंचायत भवन का फीता काट कर विधिवत लोकार्पण किया नवीन नगर पंचायत भवन का पंडित द्वारा मंत्र उपचार के बीच नगर पंचायत का शुभारंभ किया गया पत्थलगांव विधायक का नगर पंचायत के अधिकारी कर्मचारियों पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया इस अवसर पर विधायक रामपुकार सिंह ने कहा कि आज बड़ा सौभाग्य का दिन है कि हम नगरवासियों को नगर पंचायत कार्यालय का नवीन भवन का लोकार्पण हो रहा है पहले स्टेट जमाने मे यहां पर गुड़ी हुआ करता था बाद में ग्राम पंचायत का कार्यालय बना जो कि काफी जीर्ण शीर्ण हो चुका था वॉरतमान में इस भवन का बनना बहुत जरूरी था जो आज पुरा हुया

।कार्यक्रम में पत्थलगांव नगर पंचायत अध्यक्ष उर्वशी, उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता नगर पंचायत अधिकारी जितेंद्र बहादुर पटेल एवं पार्षद सहित पत्रकार एवं अन्य लोग मौजूद रहै साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी कुलविंदर भाटिया,ब्लाक कांग्रेस कोषाध्यक्ष राजे अग्रवाल, अतुल त्रिपाठी, रविन्द्र भाटिया,जनपद अध्यक्ष सुकृत सिंह,उपाध्यक्ष नाजिर साय, समस्त बिडीसी, सहित काफी कांग्रेसी कार्य करता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का मंच संचालन नगर पंचायत उपाध्यक्ष श्याम नारायण गुप्ता के द्वारा किया गया। आपको बता दे कि पूर्व में भी नगर पंचायत यही पे था पर भवन की जर्जर हालत में बैठने की कम जगह के कारण बड़े भवन की आवश्यकता होने पर उसी जगह ब्यवस्थित ढंग से नगर पंचायत भवन को बनाया गया है। जिसकी बड़े ही धूमधाम से लोकार्पण किया गया।अन्त में आभार प्रदर्शन सी एम ओ जितेंद्र बहादुर पटेल ने किया।





