स्वर्गीय राम कुमार लुदानिया की स्मृति में परिवारजनों ने सिविल अस्पताल में मरीजों को बांटे फल


मनोज अग्रवाल
पत्थलगांव
पत्थलगांव में आज समाजसेवी स्व. रामकुमार लूदानिया के 36 वीं पुण्यतिथि परप्रतिवर्ष की भाँति शुक्रवार को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में मरीजों एवं कुपोषित बच्चो के बीच ब्रेड व फल का वितरण किया गया । इस दौरान पत्थलगांव पारिवारिक सदस्यों ने अस्पताल में इलाजरत मरीजों से हालचाल भी पूछा। साथ ही उनके शीघ्र स्वास्थ्य होने की कामना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मरीजों को केला, सेव ब्रेड का वितरण किया गया ।


बता दें कि प्रतिवर्ष स्व.रामकुमार लूदानिया की पुण्यतिथि पर मरीजों के फल वितरण, गरीबों को कंबल वितरण,नेत्र शिविर जैसे जनसेवा से जुड़े सामाजिक कार्य किए जाते है । इस मौके पर गौ सेवा आयोग के सदस्य शेखर त्रिपाठी, प्रयागराज अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, विजय श्री,माधव शर्मा,जगदीश अग्रवाल (जग्गी), श्याम लाल अग्रवाल, बजरंग अग्रवाल, सुमित अग्रवाल , अक्षत सिंघल, मनोज अग्रवाल बिट्टू, मुकेश अग्रवाल एवं लूदानिया परिवारएवं बी एम ओ डॉ मिंज, भी उपस्थित रहे ।स्व.रामकुमार लुदानिया के बड़े पुत्र राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल (राजे)ने कहा कि आज हमारे पिता की बरसी पर हमारे द्वारा मरीजों को फल वितरण किया जा रहा है इस तरह की सेवा के कार्य से हमें सुख की अनुभव अनुभूति होती है हमारे पिता स्वर्गीय राम कुमार लुदानिया हमेशा से ही सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते थे एवं सामाजिक धार्मिक कार्यों के प्रति उनका लगाव रहा है उनकी स्मृति को हम भाइयों द्वारा लगातार उनकी सपनों को आगे बढ़ाया जा रहा है।पत्रकारो से चर्चा में गौ आयोग सदस्य शेखर त्रिपाठी ने बताया कि स्व. रामकुमार जी एक अच्छे सामाजिक, धार्मिक एवं सुलझे हुए व्यक्ति रहे उन्होंने हमेशा गरीबजनता की सेवा करने की बात कहते थे,वे धर्म कर्म में भी हमेशा आगे रहते थे आज मैं भी उन्हें याद करते हुए सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करता हु।




