पत्थलगांवराजनीति

पत्थलगांव के वार्ड 5 कश्मीरी गली में झूलते हुए बिजली तार के मामले में मिली स्वीकृति, एल्डरमैन शकुंतला त्रिपाठी की पहल का हुआ असर, मीडिया ने प्रमुखता से उठाई थी खबर विभाग ने जारी किया टेंडर ,,

पत्थलगांव — नगर के वार्ड क्रमांक 05 कश्मीरी गली में कई वर्षों से पुराने खम्भों में झूल रहे तारों की समस्या अब जल्द दूर हो जाएगी जिसके लिए 4 लाख 25 हजार 219 रुपए की राशि विद्युत विभाग ने स्वीकृत कर दी है गौरतलब है कि लिए नामांकित पार्षद शकुंतला त्रिपाठी ने पहल की थी जिनके पहले प्रयास ने ही समस्या का निराकरण कर दिया है जिन्होंने इस समस्या के लिए क्षेत्रीय विधायक ,जिला कलेक्टर से लेकर विभाग के एमडी ,डीई एवं सभी अधिकारियों को पत्र के माध्यम से समस्या को दूर करने के लिए पहल की थी जिस समाचार को मीडिया द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था जिसके बाद तत्काल विद्युत विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री राठौर ने खुद मौके पर पहुंचकर पूरे स्तिथि का निरीक्षण किया था एवं जल्द ही निराकरण का आश्वासन दिया था एवं तत्काल वार्ड के नागरिकों से चर्चा कर लोहे के पोल लगाने हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था जिस पर उच्चाधिकारियों द्वारा एल्डरमैन शकुंतला त्रिपाठी की शिकायत की गंभीरता को देखते हुए विद्युत पोल एवं झूलते हुए तारों की समस्या हेतु स्वीकृति देते हुए टेंडर जारी कर दिया है जारी आदेश में कार्य अवधि भी एक महीने की दी गई है
लगातार 25-30 सालों से बनी समस्या की शिकायत के बाद अब मामले में पहल होने के बाद एल्डरमैन शकुंतला त्रिपाठी सहित वार्ड 5 कश्मीरी गली के नागरिकों ने इस त्वरित पहल के लिए विद्युत विभाग सहित स्थानीय विधायक रामपुकार सिंह को भी धन्यवाद ज्ञापित किया है जिन्होंने एल्डरमैन की पहल पर वर्षों पुरानी मांग को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए थे जिसके बाद अब टेंडर के बाद वार्ड में समस्या का समाधान हो सकेगा ।

वार्डवासियों ने की तारीफ —
वार्डवासियों ने बताया कि इस कार्य के लिए उन्होंने कई बार विभाग सहित वार्ड पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों को इस बारे निराकरण के लिए कहा लेकिन कार्य नही हो सका लेकिन इस बार वार्ड 5 की ही निवासी नगर पंचायत की एल्डरमैन शकुंतला त्रिपाठी की पहल रंग लाई है
जिनकी सभी ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की है वहीं श्रीमती त्रिपाठी टेंडर जारी होने पर इसके लिए अपने आदर्श विधायक रामपुकार सिंह सहित विभाग के एमडी,डीई एवं मीडिया को धन्यवाद ज्ञापित किया है ।

Related Articles

Latest