Uncategorizedधार्मिक

श्याम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में पत्थलगांव में निकली भव्य निशान यात्रा

पत्थलगांव।आजकार्तिकशुल्क एकादशी जिसे देवउठनी एकादशी भी कहा जाता है, के दिन बाबा श्याम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य मे पत्थलगांव मे भी श्री श्याम सखा परिवार व श्री श्याम सेवा समिति ने भव्य श्री श्याम निशान यात्रा का आयोजन किया, जिसमे आसपास के क्षेत्र सहित श्याम भक्तो ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया यह यात्रा दुर्गा मंदिर ,अंबिकापुर रोड से प्रारम्भ होकर नगर के प्रमुख तीनो मार्गो से होते हुए श्री श्याम मंदिर पहुंची श्याम प्रेमियों ने अपने निशान बाबा के दरबार मे चढाकर प्रसाद लिया। श्री श्याम सखा परिवार के नवीन गर्ग, विकास बंसल, अंकुर गोयल, हरिओम अग्रवाल, मधु गोयल, अमित अग्रवाल कालू, शेखर रोहिला, कल्लू अग्रवाल, अमन गर्ग, शुभम गर्ग, अंकित बंसल के साथ समिति के सभी सदस्यो ने इस निशान यात्रा को भव्य बनाने महीनो से दिन रात मेहनत कर रहे थे और आज निशान यात्रा के दौरान सैंकड़ों निशान के साथ भक्तो का यह हुजूम देखते ही बनता था सभी भक्त बाबा श्याम के भजनो पर झूमते दिखाई दिये।

श्री श्याम सेवा समिति के अध्यक्ष महेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि आज बाबा श्याम के जन्मोत्सव के अवसर पर श्री श्याम सखा परिवार ने भव्य निशान यात्रा का आयोजन किया साथ ही आज बाबा को 56 भोग का प्रसाद लगेगा,।श्याम भक्त शेखर रोहिल ने बताया कि आज शाम को रात्रि 8 बजे से मंदिर में ही भजन संध्या रखी गई है ,जिसमे शिवम शर्मा दिल्ली,हर्ष शर्मा नागपुर व संदीप शर्मा कोतबा के भजन गायक अपनी प्रस्तुति देंगे और रात मे श्री श्याम रसोई के साथ 12 बजे बाबा श्याम के जन्मोत्सव पर केक भी काटा जाएगा। सभी श्याम भक्तो से आग्रह किया गया है कि भजन संध्या में पहुचकर बाबा श्याम के चरणों मे अपनी अर्जी लगाकर पुण्यलाभ प्राप्त करे।

FacebookTwitterWhatsAppPinterestShare

Related Articles

Latest